#अलीगढ़ में रिंकू सिंह का 4 साल का प्यारा डॉग बरुड़ो लापता, बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार,अलीगढ़। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार पर इन दिनों एक पालतू सदस्य के लापता होने से चिंता छाई हुई है। शहर की ओजोन सिटी स्थित उनके आवास से मंगलवार को चार साल का गोल्डन कलर का लेब्राडोर डॉग बरुड़ो अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर परिवार के लोग परेशान हैं। रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बरुड़ो को तलाशने में मदद की अपील की है। कॉलोनी के लोग भी उसकी तलाश में जुटे हैं। परिवार को उम्मीद है कि बरुड़ो जल्द घर लौट आएगा।
#RinkuSingh #AligarhNews #DogMissing #Barudo #NehaSingh #ViralNews #HelpFindBarudo
Koil, Aligarh | Oct 15, 2026