आज़मगढ़: मंदुरी एयरपोर्ट के पीछे स्कूल के पास गौ संरक्षण केन्द्र से चोरी हुए 32 बोरी मिल्क मोर पशु आहार के साथ 4 लोग हुए गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कन्धरापुर क्षेत्र के मंदुरी एयरपोर्ट के पीछे बन्द पड़े स्कूल के पास से गौ संरक्षण केन्द्र से चोरी गये 32 बोरी मिल्क मोर पशु आहार कीमत ₹20हजार संग 3 गौ पालक समेत 04 चोर गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं मैजिक वाहन बरामद किया गया है। दिनांक 04 अगस्त 2024 को वादी विजय कुमार (ग्राम प्रधान) गदनपुर हिच्छनपट्टी थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ ने प्रा0पत्र दिया था।