आज़मगढ़: सर्विस रोड खैरूद्दीनपुर अण्डर पास पुलिया के पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कन्धरापुर के सर्विस रोड खैरूद्दीनपुर अण्डरपास पुलिया के पास अवैध असलहा व कारतूस संग अभियुक्त रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। व0उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड खैरूद्दीनपुर अण्डर पास पुलिया के पास से एक व्यक्ति अरमान उर्फ यासीन शेख पुत्र मो0 खालिद निवासी छिछोरी थाना बिलरियागंज गिरफ्तार हुआ।