आज़मगढ़: पुरानी सब्जीमंडी चौराहे के समीप सड़क पर अचानक गिरे युवक चार पहिया वाहन ने रौंदा, मौत, CCTV फुटेज आया, मंडई में तोड़फोड़
आजमगढ़ थाना कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जीमंडी चौराहे के पास बीती रात को अचानक से किसी कारण से सड़क पर गिरने से युवक को ई रिक्शा के पीछे आ रहे चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत रफूचक्कर हो गया। वहीं सड़क पर गिरा युवक घायल हो गया। जिसको आनन फानन में लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर पहुंचते ही डॉक्टर ने सोनू 23 को मृत घोषित कर दिया।