आज़मगढ़: पायलट वर्कशॉप भवरनाथ पर संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से स्कूली वाहनों के लिए फिटनेस कैंप का किया गया आयोजन
आजमगढ़ में पायलट वर्कशॉप भवरनाथ पर संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से स्कूली वाहनों के लिए फिटनेस कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान 50 से ज्यादा स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच कर उनको फिटनेस पत्र जारी किया गया। वहीं स्कूली वाहन के फिटनेस से संबंधित नियम कानून की जानकारी दी गई और सभी विद्यालयों को अपने स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच कराने को कहा गया।