जींद: नागरिक अस्पताल परिसर में पड़े कबाड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
नागरिक अस्पताल में पड़े कबाड़ में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को कर्मचारियों ने दी। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस पहुंच गई। जिसने इस आगजनी की घटना पर काबू पाया। सिविल सर्जन ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए अस्पताल परिसर की साफ सफाई करवाई जाएगी और यहां पर खड़ी कंडम गाडिय़ों को भी हटवाया जाएगा।