जींद: थुआ गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
थुआ गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हर्ष और बुआ के लडक़े डोहाना खेड़ा निवासी अमन के साथ किठाना गया हुआ था। जब वह वापसी में थुआ गांव के नजदीक पहुंचे तो तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह सडक़ पर जा गिरे। जहां से राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।