जींद: भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया पूरा मान सम्मान- नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा
देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने का काम किया है।जबकि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी महिलाओं को कोई सम्मान नहीं दिया। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज शनिवार को जींद शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित एक रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही।