जींद: भिवानी रोड फाटक के पास जीआरपी को मिला एक लगभग 25 वर्षीय युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
भिवानी रोड फाटक के पास जीआरपी को एक लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव को पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं था। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई कपिल ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक भिवानी रोड फाटक के पास पड़ा हुआ है। जहां से शव को शहर के नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया।