जींद: 6 दिन पहले लखमीरवाला गांव से लापता व्यक्ति पांडू पिंडारा गांव के पास कुएं में मिला
लखमीरवाला गांव से 31 मार्च को रधाना गांव में शादी समारोह में गए राजेश के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। घटना के 6 दिन बीतने के बाद राजेश को घायल अवस्था में पांडू पिंडारा से लखमीरवाला गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर खेतों में एक कुएं से बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।