जींद: जींद:मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार जींद पहुंचेंगे नायब सैनी, नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित
हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी आज शनिवार को पहली बार जींद शहर में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां रोहतक रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जींद के भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि हल्का स्तरीय इस रैली में मुख्यमंत्री बाद दोपहर पहुंचेंगे।