कन्नौज: भीम्मापुरवा गांव में मंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया, गांव का भ्रमण भी किया
कन्नौज सदर तहसील के भीम्मापुरवा गांव में सोमवार को विधायक व मंत्री असीम अरुण पहुंचे थे। असीम अरुण के द्वारा गांव में पहुंचकर सबसे पहले भ्रमण किया गया और लोगों की समस्याओं को घर-घर जाकर जाना गया। यहीं गांव में एक बड़े संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ था जिसमे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को आवेदन कराए गए।