कन्नौज: रसूलाबाद निवासी 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने पर पुलिस की कार्रवाई न करने पर कलेक्ट्रेट में पाल महासभा का धरना हुआ
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी छात्रा के लापता होने पर कलेक्ट्रेट में धरना हुआ है। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष अंशु पाल के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस के रवैए का विरोध किया। परिवार के द्वारा एक युवक पर आरोप लगाए गए हैं। छात्रा 25 अगस्त को घर से कोचिंग जाने को निकली थी।