कन्नौज: अहमद पुर रॉनी गांव के पीड़ित ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट से नाम काटने के मामले में डीएम को दिया शिकायती पत्र
सदर तहसील क्षेत्र के अहमद पुर रॉनी गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने सोमवार को समय लगभग 11:37 पर डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया,और बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम शामिल था,जिससे उसको आवास का लाभ मिलता,पीड़ित ने कहा की उसका मकान कच्चा बना है,जिसको लेकर उसने आवास योजना के लिए अप्लाई किया थाऔर लिस्ट में नाम भी आ गया था काट दिया गया।