कन्नौज: गुरसहायगंज के भवानीपुर गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पिटाई की रिपोर्ट दर्ज: सीओ
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाले भवानीपुर गांव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार की शाम जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। क्षेत्राधिकार सदर कमलेश कुमार के द्वारा सोमवार को पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में बताया गया है।