कन्नौज: सदर तहसील के प्रमुख गेट पर युवती और उसकी बड़ी बहन के ससुराल पक्ष में विवाद, जमकर हुई नोकझौंक
कन्नौज सदर तहसील के प्रमुख गेट पर दो पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंंक का मामला सामने आया है। सोमवार के दोपहर युवती और बड़ी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पुराने विवाद में तीखी बहस हुई है। बहस के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती ने बड़ी बहन के ससुरालयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।