बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय के बाहर वक्फ बोर्ड बिल का सांसद राजकुमार रोत के विरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
बांसवाड़ा । वक्फ संशोधन बिल में अनुसूचित क्षेत्र के आदिवासियों और गरीब मुसलमान के लिए लाभकारी प्रावधान होने के बावजूद भी बांसवाड़ा डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत की ओर से बिल का विरोध किया गया। इस पर शनिवार दोपहर 2 बजे कुशलबाग मैदान के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सांसद राजकुमार रोत का पुतला जलाया।