बांसवाड़ा: जालीमपुरा गांव में ऑटो ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के जालीमपुरा गांव में शुक्रवार रात 10:15 बजे ऑटो ने बाइक को लिया चपेट में दो युवक को लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। दोस्तों ने बताया कि रोशन पुत्र महेश और जितेंग पुत्र नरसिंग निवासी कुसावाड़ा दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।