बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पानी में, 1000 लोगों की सुरक्षा कुछ सिलेंडर्स के भरोसे
बांसवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल को आग की लपटों से बचाने वाले फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ‘पानी फिर चुका’ है। इस कारण यहां इंसानी जीवन को आग की लपटों बचाने के ठोस प्रबंध नहीं है। हर समय एक हजार से अधिक मरीज, तीमारदारों और कार्मिकों की उपस्थिति वाला अस्पताल अग्रिशमन सिलेंडर्स के भरोसे है।