बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में यातायात परामर्श एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ आईजी ने किया
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर यातायात जागरूकता, प्रशिक्षण एवं परामर्श केंद्र का निर्माण किया गया है। 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बने इस केंद्र में आईटी रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल,आधुनिक प्रोजेक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे इस केंद्र का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा, द्वारा किया।