बांसवाड़ा: जयपुर रोड़ स्थित डायलाब तालाब के पास बाल संप्रेषण गृह से चार किशोर भाग गए, पुलिस तलाश में जुटी
बांसवाड़ा। जिला मुख्यालय पर राजकीय बाल संप्रेषण गृह से विधि से संघर्ष से चार किशोर शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि में फरार हो गए। जिसकी जानकारी शनिवार सुबह 8 मिलने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई, जिस पर उनकी तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार राजकीय बाल संप्रेषण गृह में विधि से संरक्षक चार किशोरों को रखा गया था।