लोहरदगा: लोहरदगा में सघन वाहन जांच अभियान: नियम तोड़ने वालों पर ₹55 हजार का चालान, अनधिकृत पार्किंग पर सख्ती
लोहरदगा में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से बुधवार शाम करीब 4 बजे विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सड़क सुरक्षा टीम भी शामिल रही।