मुज़फ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर देर रात की दुकानों पर लगाम, 10:50 पर लाइट बंद, 11 बजे होटल-दुकानें बंद—पुलिस ने कसा शिकंजा
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर देर रात तक खुलने वाले होटल और दुकानों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया और अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने निर्देश दिए कि रात 10:50 बजे लाइटें बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो और 11 बजे तक सभी होटल-दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएं। उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई