चकरनगर: प्रतिबंधित वन सैंक्चुरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बीहड़ में कटान का मामला, विभाग अनजान
वन सैंक्चुरी क्षेत्र में इन दिनों जमकर अवैध लकड़ी कटान चल रहा है। माफिया किसानों की लकड़ी का हवाला देकर जंगल में कटान लगाए हुए है।क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बीहड़ में प्रतिबंधित वन क्षेत्र से लकड़ी ट्रैक्टर के माध्यम से लिंक मार्ग पर जमा करते है और फिर पिकअप के माध्यम से लखना आरा मशीन पर बेची जा रही है।आज शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर को कैमरे में कैद किया