कानपुर ब्रेकिंग | ग्वालटोली 🚨
मकबरा चौराहे पर भोर करीब 3:30 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड और ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
📍 ग्वालटोली, कानपुर
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Gwaltoli #BreakingNews #FireIncident