कानपुर ब्रेकिंग | दादा नगर में कर्मचारियों का प्रदर्शन
दादा नगर स्थित कानपुर प्लास्टिक फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतनमान, 8 घंटे की ड्यूटी और श्रमिक सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सड़क जाम कर अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की जाएगी।
मौके पर पहुंची गोविंदनगर थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल कर्मचारियों और प्रशासन के बीच वार्ता जारी है।
📍 स्थान: कानपुर प्लास्टिक फैक्ट्री, दादा नगर, गोविंदनगर, कानपुर
.
.
.
..
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #DadaNagar