चकरनगर: कस्बा चकरनगर में स्टेट बैंक से रुपये निकालते ही महिला का बैग कटा, 20 हजार रुपये हुए चोरी
स्थानीय कस्बा में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर बाहर निकली महिला के बैग को कथित तौर पर जेबकतरे ने काटकर पूरी रकम पार कर दी। बैंक से करीब 50 कदम दूर राजा मेडिकल स्टोर पहुंचने पर महिला को बैग में कट लगा होने और रुपये गायब होने की जानकारी हुई पीड़िता ग्राम डिभोली निवासी मोहिनी उर्फ साधना पत्नी संदीप सिंह चौहान है।पुलिस जांच में जुटी