अशोक नगर: अथाईखेड़ा गांव में 32 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के अथाई खेड़ा गांव में एक युवक को पैर में सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार भादौन गांव निवासी कृष्ण पाल पुत्र चन्द्रभान सिंह यादव उम्र 32 वर्ष रविवार को शाम 7 30 बजे अथाई खेड़ा में अपने खेत पर था इसी दौरान युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों को पता चला तो युवक को नीजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।