महिला फायरमैनों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री बद्रीनाथ धाम से लगभग 300 मीटर आगे बामणी गांव स्थित बाबा की कुटिया में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट श्री बद्रीनाथ की महिला फायरमैन सुधाक्षी एवं रश्मि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों महिला फायरमैनों ने उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशरों की सहायता से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया और उसे आसपास फैलने से रोका। आग से कुटिया में रखे रजाई, गद्दे आदि सामान को नुकसान पहुंचा, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।
महिला फायरमैनों द्वारा त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की स्थानीय पुरोहितों, श्रद्धालुओं एवं आमजन ने सराहना की।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#safetyfirst
#fire
#uttarakhand