कोंडागांव: कलेक्टर व एसपी ने फरसगांव क्षेत्र के मांझीआठगांव में हुए बस दुर्घटना में घायल मरीज का जिला अस्पताल पहुंचकर जाना हाल चाल
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मांझी आंठगांव के निकट हुई बस दुर्घटना में घायल मरीज से मिलने कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हाल चाल लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी साथ थे। कलेक्टर ने बस दुर्घटना में घायल बहीगांव निवासी सूरज मरकाम से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।सीएस को दिए बेहतर उपचार के निर्देश।