कोंडागांव: महिंद्रा बस का फटा टायर,अनियंत्रित होकर जा घुसा 2 दुकानों में,2 की मौके पर मौत, कई यात्री घायल, NH30 मांझीआठगांव की घटना
NH30 मांझीआठगांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही महिंद्रा बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्तिथ दो दुकानों में घुस गया। हादसे में बस के चालक घनश्याम साहू,परिचालक अरुण दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार आमीन मसीह को रायपुर अस्प्ताल रिफर किया गया।वही अन्य घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती है।