कोंडागांव: कलेक्ट्रेट में कौशल विकास कार्यों की हुई समीक्षा, युवाओं की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
शुक्रवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कौशल विकास के कार्यों की समीक्षा की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने युवाओं के कौशल विकास को शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के पश्चात शत प्रतिशत युवाओं का प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।