हरसूद: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नया हरसूद छनेरा में निकली तिरंगा बाइक रैली
Harsud, Khandwa | Aug 13, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह तिरंगा बाइक रैली संत बुखारदास बाबा आश्रम छनेरा से प्रारंभ हुई जो महाराणा प्रताप चौक, श्री राम चौराहा, फीलगुड चौराहा, भगवान परशुराम चौराहा, घोसी मोहल्ला चौराहा, भैरव चौक होते हुए नया हरसूद स्थित सिटी पार्क पहुंची।