पन्ना: किलकिला कुंड उफान पर, पर्यटक रील-सेल्फी के लिए जान जोखिम में डाल रहे, सुरक्षा नदारद
Panna, Panna | Aug 20, 2026 प्रसिद्ध किलकिला कुंड झरने में भारी बारिश के बाद पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है, लेकिन खतरनाक चट्टानों पर सेल्फी और रील्स बनाने की होड़ हादसे को दावत दे रही है। चेतावनी बोर्ड के बावजूद लोग सुरक्षा नियमों को ताक पर रख रहे हैं, जबकि मौके पर न तो बैरिकेडिंग है और न ही पुलिस बल। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की जा रही है।