मोदीनगर: मोदीनगर के गांधी ग्राउंड में आयोजित हुआ ध्वजारोहण का कार्यक्रम, विधायक डॉ. मंजू शिवाच रहीं मौजूद
75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार सुबह मोदीनगर के गांधी ग्राउंड में मोदीनगर के नगर पालिका परिषद की ओर से ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोदीनगर की विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच मौजूद रहीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक मंजू शिवाच ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।