मोदीनगर: महमूदपुर गांव विद्यालय में निर्माणकार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
गांव महमूदपुर में प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण कार्य का ठेका एक ठेकेदार को दे रखा है। करीब करीब 15 लाख रुपए से अधिक की लागत से यहां दो कमरे, बरामदा और एक कक्ष बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने संज्ञान लिया।