मोदीनगर: गाज़ियाबाद: मुरादनगर स्थित HRIT कॉलेज में 'नमो नव मतदाता' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल रहे मौजूद
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के मुरादनगर स्थित HRIT कॉलेज में गुरुवार को "नमो नव मतदाता" के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में नए युवा वोटर्स ने कॉलेज परिसर के हॉल में लगी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को लाइव सुना।