मोदीनगर: पुलिस ने मेरठ मार्ग से मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।
डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि फरीदनगर में एक युवक सुनील निवासी भोजपुरी से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पीड़ित में मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। टीम ने घटना का अनावरण करते हुए अंकित शर्मा निवासी भोजपुरी को मेरठ मार्ग से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया। अंकित शर्मा के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ है।