कौशांबी के यमुना घाटों पर माफियाओं का राज चल रहा है।जिले के सभी थाना इलाकों के यमुना घाटों पर दिन रात बालू खनन किया जा रहा है लेकिन यह खनन नियम के विरुद्ध है जल धारा मे जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को उतरवा कर खनन हो रहा है। अधिकारी और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।रविवार को शनिवार का एक वीडियो वायरल हुआ है जो यमुनापुर का बताया गया है।सरकार की बदनामी हो रही है।