गोरखपुर: बशारतपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने किया निरीक्षण
रीजनल पासपोर्ट ऑफीसर आईएफएस शुभम सिंह आज लखनऊ से गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ कमियां दिखाई दी है जिन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन उन्होंने अपने निरीक्षण में गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र को लेकर संतुष्टि जाहिर किया। PSK के APO राम पूजन मौजूद रहे।