गोरखपुर: कुवैत अग्निकांड में जिले के गुलरिहा और गोरखनाथ इलाके के दो लोगों की हुई मौत
कुवैत अग्निकांड में मरने वालों में गोरखपुर के दो लोग शामिल हैं। इनमें एक गुलरिहा इलाके के भभौर टोला गड़हिया निवासी जयराम गुप्ता जबकि दूसरे गोरखनाथ इलाके के उत्तरी जटेपुर निवासी अंगद गुप्ता हैं। करीब नौ साल पहले कुवैत गए जयराम गुप्ता के परिवारीजनों को बृहस्पतिवार की रात तक उनके मौत की खबर नहीं थी। वहीं मौत की सूचना के बाद अंगद गुप्ता के घर कोहराम मचा है।