गोरखपुर: चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गोरखनाथ पुलिस ने हुमायूंपुर उत्तरी से किया गिरफ्तार
वादी मुकदमा की दो पहिया वाहन जो गोरखनाथ चिकित्सालय गेट से चोरी हो गई थी। इस संबंध में गोरखनाथ थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उप निरीक्षक विवेक सिंह और उनकी टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को हुमायूंपुर उत्तरी से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त का नाम अमृतास दत्ता है।