गोरखपुर: शहीद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बाड़े में छोड़े जाएंगे बब्बर शेर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आएंगे और उनकी मौजूदगी में शहीद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर में लाए गए बब्बर शेर और शेरनी को उनके मुख्य बारे में छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर के बाद एनेक्सी भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले तैयारियां की जा रही है।