जहानाबाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पर्ची कटाने के बाद लोग इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों की हालत और बिगड़ सकती है।