सवाई माधोपुर में सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की व्यवस्था का अभाव, आमजन और यात्रियों को परेशानी
सवाई माधोपुर से खबर।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में कई सार्वजनिक स्थानों पर आमजन और आने-जाने वाले यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और यात्रियों को आराम करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता।
लोगों का कहना है कि बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और अन्य व्यस्त स्थानों पर बैठने की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि लोगों को इंतजार के दौरान राहत मिल सके। विशेष रूप से बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा बेहद जरूरी है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन की सुविधा के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित की जाती है।
#Dmsawaimadhopur #Nagar parishad Sawai Madhopur