अरवल: कामता पंचायत में जन आरोग्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार पर ज़ोर
Arwal, Arwal | May 28, 2025 कामता पंचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जन आरोग्य समिति की बैठक मुखिया धानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु जागरूकता अभियान पर बल दिया गया। सीएचओ सपना वर्मा ने बताया कि केंद्र पर 147 प्रकार की दवाएं व 14 जांच की सुविधा उपलब्ध है।