चकरनगर: जिलाधिकारी के समाधान दिवस में मनरेगा में फर्जी भुगतान की शिकायत, 48 शिकायतों में से सिर्फ 6 का मौके पर हुआ निस्तारण
शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला एवं एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन दोपहर करीब 2 बजे तक संपन्न किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर केवल छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में कई फरियादियों ने भावुक होकर अपनी समस्याए रखीं।