जमुई: अड़सार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल, सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | May 11, 2026 अड़सार गांव स्थित खेत में जमे कूड़े को लेकर रविवार की देर रात 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष के घायल ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।