दरियापुर: महेशिया चंवर में तेज धारा में बच्चों की बेखौफ तैराकी, पुलिस की घोषणा के बाद भी लापरवाही जारी
बाढ़ का पानी जहां लोगों के लिए आफत बना हुआ है, वहीं सूतीहार-परसा पथ स्थित महेशिया चंवर में बच्चों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ सकती है। रविवार को बाढ़ के पानी की तेज धारा में बच्चों के झुंड को बेखौफ तैरते देखा गया। पानी की गहराई और बहाव की स्थिति का अंदाजा लगाए बिना बच्चे काफी देर तक पानी में तैरते रहे। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए कोई बड़ा व्यक्ति नजर न