गजाधरपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी लखनऊ से आ रही कार, तीन राहगीर चपेट में आए; दो की हालत गंभीर
फखरपुर (बहराइच): थाना फखरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गजाधरपुर के आगे लखनऊ की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े तीन लोग कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उप-निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी तथा दीवान अजय पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले आई है।